Santkabir Nagar News: गोपनीय टीम की ब्लॉक में धमक से मचा हड़कम्प
संतकबीरनगर, अक्टूबर 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लॉक में विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं से जुड़े कथित भ्रष्टाचार व अनियमितताओं के मामलों को लेकर अब निगरानी का शिकंजा कसता नजर आ रहा है। गोरखपुर से गोपनीय विभाग और पुलिस सतर्कता से जुड़ी टीम के ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने की सूचना ने जिम्मेदारों की बेचैनी बढ़ा दी है। टीम की ओर से ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में कराए गए विकास कार्यों, भुगतान और संबंधित अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगे जाने की चर्चा है। टीम की सक्रियता के बाद ब्लॉक परिसर में पूरे दिन तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। बघौली ब्लाक क्षेत्र के संबंधित एक गांव में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों, कार्ययोजनाओं, भुगतान, माप पुस्तिका समेत अन्य दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है। अभिलेख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.