Santkabir Nagar News: गोंड समाज को जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने में अड़चन
संतकबीरनगर, अगस्त 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के गोंड (धुरिया) समाज के लोगों ने शासनादेशों के बावजूद अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र न मिलने पर नाराजगी जताई है। समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।ज्ञापन में कहा गया कि शासनादेश द्वारा संतकबीरनगर के गोंड (धुरिया) को जनजाति की श्रेणी में घोषित किया गया है। इसके पूर्व ये अनुसूचित जाति में थे और जिला स्तरीय कमेटी के आदेश के बाद खलीलाबाद, मेंहदावल व धनघटा तहसीलों में हजारों प्रमाण पत्र जारी भी हुए थे। आरोप है कि शासनादेशों, जिला कमेटी आदेश व जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद लेखपाल मनमानी कर नकारात्मक रिपोर्ट लगा रहे हैं। तहसीलदार भी उसी आधार पर आवेदन निरस्त कर रहे हैं और लेखपालों से बात करने को कह रहे हैं। समाज का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.