संतकबीरनगर, नवम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नकली खाद के कारोबार के तार गैर जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं। विभागीय अधिकारियों ने जहां से खाद बरामद की है वहां पर किसी फैक्ट्री होने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन इफको का बोरा पाया गया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरे जिलों से कच्चा माल मंगा कर इसे बोरे में पैकिंग की जा रही थी और स्थानीय बाजार में किसानों को बेच दिया जाता था। जिला कृषि अधिकारी और हैंसर के ब्लाक स्तरीय कर्मचारी फिरतू राम को मौके से दानेदार जिप्सम पकड़ा था। इसी जिप्सम पर शायद चीनी मिल की राख की कोडिंग कर बाजार में किसानों को बेच दिया जाता था। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: नकली डीएपी तैयार करने वालों पर कसा कानूनी शिकंजा किसान जिसे डीएपी समझ कर ले जाते थे वह मूलत: मि...