संतकबीरनगर, सितम्बर 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी के पास मामूली विवाद को लेकर दो युवकों के जरिए एक युवक पर हत्या की नीयत से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर में चल रहा है। गुरुवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया।कोतवाली खलीलाबाद के गजपुर निवासी देवेन्द्र सिंह पुत्र रमाकान्त सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। देवेन्द्र सिंह का आरोप है कि उनका चचेरा भाई रविन्द्र सिंह पुत्र गंगा दिहल सिंह 13 सितंबर 2026 को शाम लगभग 04 बजे गोरखपुर से नवीन सब्जी मंडी खलीलाबाद आ रहा था। नवीन सब्जी मंडी के पास गाड़ी पर सवार संदीप निवासी चकपिहानी और उपेन्...