संतकबीरनगर, अक्टूबर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अब गांव की मिट्टी से दूर रहने वाले लोग अपनी जन्मभूमि की तस्वीर संवारने में अहम भूमिका निभा सकेंगे। गांव में सड़क, सामुदायिक सुविधाओं और अन्य जनोपयोगी विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश सरकार की मातृभूमि योजना के तहत जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पहल में गांव से बाहर रह रहे प्रवासियों और आर्थिक रूप से सक्षम लोगों को अपने गांव के विकास से जोड़ने की कोशिश हो रही है। मातृभूमि योजना के तहत दानदाता के आर्थिक सहयोग के साथ सरकार भी विकास कार्यों में हिस्सेदारी निभाएगी। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने इस योजना को लेकर अधिकारियों को विकास खंड से ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की मंशा है कि योजना की...