Santkabir Nagar News: गांवों में नहीं बनी डिजिटल लाइब्रेरी, बजट के अभाव में अटका काम
संतकबीरनगर, अगस्त 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के 19 ग्राम पंचायतों में शासन के आदेश पर गांवों में ही डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जानी थी। लेकिन बजट के अभाव में एक वर्ष से कार्य ठप पड़े हैं। वहीं गांवों के सचिव भी बजट का रोना रो रहे है। जिससे यह योजना धरातल पर अब तक नहीं उतर सकी है। प्रत्येक लाइब्रेरी के निर्माण पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाने थे, लेकिन योजना शुरू होने के एक वर्ष बाद भी किसी भी ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। जिससे युवाओं के सपने पर पानी फिर रहा है। युवाओं ने इस जिम्मेदारों ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांवों में लाइब्रेरी बनवाने की मांग की है。
योजना की उद्देश्य शासन की मंशा थी कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.