Santkabir Nagar News: गर्मी को देखते हुए बदला स्कूल का समय
संतकबीरनगर, जुलाई 5 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भीषण गर्मी को देखते हुए जनपद के परिषदीय, सहायता प्राप्त सहित अन्य सभी बोर्ड के विद्यालयों के शिक्षण कार्य के समय में परिवर्तन किया है। कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में सुबह आठ बजे से 12 बजे के बीच शैक्षणिक कार्य होंगे। यह आदेश आगामी 10 जुलाई तक के लिए जारी किया गया है। वहीं परिषदीय विद्यालय के शिक्षक निर्धारित समय आठ से दो बजे तक विद्यालय पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- Noida News: आठवीं कक्षा तक के स्कूल अब पुराने समय पर संचालित होंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.