संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर गांव में शनिवार शाम दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। घर से खेलने के लिए निकली तीन वर्षीय मासूम बच्ची नहर में डूब गई। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में भटकते रहे। जब उसका शव नहर में उतराता मिला तो पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मासूम की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां-बाप मासूम की मौत से बेसुध हो गए। बखिरा थाना क्षेत्र के सिहटीकर गांव निवासी सिमरन पुत्री सलीम (3) के परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम करीब छह बजे घर से खेलने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण भी तलाश में जुट गए। गांव की गलियों, खेतों और आसपास के इलाकों में घंटों खोजबीन की ग...