Santkabir Nagar News: खाद्य एवं औषधि विभाग जिले में निकोटिन पाउच की बिक्री पर रखेगा नजर
संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बहुत सी कंपनियों ने बाजार में ओरल निकोटिन पाउच को उतार दिया है। इसे गुटखा और जर्दा के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इसका सेवन भी स्वस्थ्य के लिए घातक है। खाद्य एवं औषधि आयुक्त रोशन जैकब ने ओरल निकोटिन पाउच पर नजर रखने और जांच करने का निर्देश दिया है। किशोर ओरल निकोटिन पाउच को सिगरेट, गुटखा का कम नुकसान वाला विकल्प समझते हैं। यही कारण है कि इसका प्रयोग तेजी के साथ लोगों में बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसके भी कई नुकसान हैं। इसके प्रयोग से मुंह और मसूड़ों पर असर पड़ता है। जहां पाउच रखते हैं वहां मसूड़े सिकुड़ जाते हैं, सफेद धब्बा बन जाता है। मसूड़ों में सूजन, खून आना, दांत हिलने लगना मुंह में लगातार जलन और छाले भी पड़ जाते हैं। इसके प्रयोग से दिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.