संतकबीरनगर, जुलाई 21 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड में जिलाधिकारी व डीपीआरओ के आदेशों के बावजूद ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत निधि का भुगतान अब तक नहीं शुरू हो पाया है। प्रधानों को ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त हुए दो माह बीतने को है, इसके बावजूद मेंहदावल विकास खंड की 71 ग्राम पंचायतों में भुगतान न होना इस समय प्रधानों, आपूर्तिकर्ताओं के लिए परेशानी का कारण बन गया है। जिससे ग्राम प्रधान, केयर टेकर, पंचायत सहायक का मानदेय व पहले से कराए गए विकास कार्यों का भुगतान तथा अधूरे कार्यों को पूरा कराने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप पड़ी है। ग्राम निधि के खातों में लाखों रुपये की धनराशि डंप होने पर भी विकास कार्यों पर ब्रेक लगा है। बताया जाता है कि सभी विकास खंडों ने भुगतान शुरू कर ...