Santkabir Nagar News: खतरे के निशान के करीब पहुंचा सरयू का जलस्तर, ग्रामीणों में दहशत
संतकबीरनगर, अगस्त 20 -- Santkabir Nagar News: पौली/मेंहदावल, हिन्दुस्तान टीम। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर ने पौली और हैंसर ब्लाक क्षेत्र के तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नदी का जलस्तर बिड़हरघाट में 24 घंटे में 10 सेमी की वृद्धि हुई है। यह खतरे के निशान से सिर्फ 10 सेमी नीचे है। सरयू नदी का पानी रामपुर मकदूमपुर व मकदूमपुर से बहराडाड़ी एमबीडी बांध तक पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत का माहौल है। नदी और बांध के बीच बसे क्षेत्रों में पानी फैलने से खेतों में लगी फसलों पर भी संकट मड़राने लगा है। दूसरी ओर राप्ती के जलस्तर में घटाव दर्ज किया गया है। राप्ती खतरे के निशान से अभी तीन मीटर नीचे है। यह भी पढ़ें- एमबीडी बांध तक पहुंचा सरयू का पानी, ग्रामीणों में दहशतजल स्तर की स्थिति केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.