संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- Santkabir Nagar News: बखिरा, हिन्दुस्तान संवाद। वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज बखिरा में आयोजित मेहदावल तहसील स्तरीय दो दिवसीय क्षेत्रीय युवक समारोह के तहत एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान बखिरा इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 88 अंक प्राप्त किए और चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। वहीं 58 अंक के साथ आदर्श जनता इंटर कॉलेज पचपेड़वा उपविजेता रहा।प्रतियोगिता के सीनियर बालक वर्ग में बखिरा इंटर कॉलेज 35 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा। जूनियर बालक वर्ग में भी बखिरा इंटर कॉलेज ने 18 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि 15 अंक पाकर जगत गुरु इंटर कॉलेज मेहदावल दूसरे स्थान पर रहा। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्या विकास समिति बनी चैंपि...