संतकबीरनगर, अगस्त 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय ने रविवार को पुलिस लाइन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर, बैरक, मेस, शस्त्रागार, कार्यालयों, वाहन शाखा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी ली। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, शस्त्र एवं वाहनों की स्थिति तथा पुलिस लाइन में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं बेहतर कार्य-व्यवस्था बनाए रखने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही पुलिस कर्मियों की मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को पुलिस लाइन की व्यवस्था को और अधि...