संतकबीरनगर, सितम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में तीन दिनों की आंधी-पानी और तेज हवाओं के बाद विद्यालयों में पेड़ गिरने तथा विद्यालय भवनों और चारदीवारी को हुए नुकसान की सूचनाओं के बीच खण्ड शिक्षाधिकारी हैंसर बाजार ज्ञान चंद्र मिश्र ने कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसरों में पहुंचकर क्षति की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित प्रधानाध्यापकों को सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।खण्ड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय खजूर टिकरा तथा कम्पोजिट विद्यालय फुलुई का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर, भवन और आसपास की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालयों में आंधी-पानी के बाद उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए साफ-सफाई, जलभराव तथा परिसर की सुरक्षा पर विशे...