संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने चांदीडीहा (सूंगापंखी) निवासी पिता-पुत्री समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया।पीड़ित 18 वर्षीय आंचल पुत्री जगदीश शर्मा का आरोप है कि 22 दिसंबर 2025 को उसकी बकरी गांव के रामललित के बोई हुई सब्जी के खेत में चली गई तथा कुछ सब्जी चर ली। इसी बात की नाराजगी से राम ललित, राधिका उर्फ चन्दा देवी, परी व इनके रिश्तेदारी में आई एक अज्ञात नाम पता की लड़की गोल बंद होकर लाठी, डंडा लेकर उसके दरवाजे पर चढ़ आए। आरोप है कि उक्त लोग उसे गालियां देने लगे और मना किया तो एकजुट होकर उसको मारने के लिए दौड़ा लिया। वह जान बचाने के लिए घर के अंदर भागी तो लोग रामललित के ललकारने पर उसके घर के अंदर घुसकर जान से मारने की नीयत से लाठी, डंडा से मारा-पीटा। पिटाई स...