संतकबीरनगर, जुलाई 16 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर बेलहर पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो सगे भाई समेत छह पर केस दर्ज किया। इसमें एक आरोपी पर महिला से गलत कार्य करने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2024 को गोरखपुर में एक मंदिर में हुई थी। रजिस्ट्री विवाह भी गोरखपुर में हुआ था। उसके बाद दोनों बतौर पति-पत्नी रहने के लिए वह पति के घर गई। आरोप है कि आरोपी संजय, विजय, पिंटू, नागेश, रमेश आदि गांव के युवक से उसे शादी कर लेने का विरोध करने लगे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मारपीट,छेड़छाड़ और फायरिंग का आरोप, कोर्ट के आदेश पर छह पर केस दर्ज उक्त लोग उसके घर का टिनशेड गिरा दिए और मकान का छत भी थोड़ा तोड़ दिए। जिसकी वजह से वह डर कर ...