Santkabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर दो सगे भाई समेत 05 पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोर्ट के आदेश पर धनघटा पुलिस ने नटवावर गांव के रहने वाले दो सगे भाई समेत 05 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धनघटा क्षेत्र के नटवावर की रहने वाली वितना देवी पत्नी संजय का आरोप है कि 07 मई 2026 को शाम लगभग 07 बजे शाम अपने लड़के आकाश को डांट फटकार रहे थे कि पुरानी रंजिश को लेकर रामशब्द, मनीष, सुनील राहुल राजेश जो गांव के है, नाराज हो गए। सभी शराब के नशे में धुत एकराय होकर गालियां देने तथा विरोध करने पर मारने के लिए दौड़ा लिए। वह संजय, आकाश सभी लोग घर में चले गए। उपरोक्त लोग जाति सूचक शब्दो से अपमानित करते हुए उसके घर में घुसकर लात मुक्का डण्डा से मारने पीटने लगे। सभी लोग रामशब्द, मनीष, सुनील, राहुल, राजेश को मारपीटकर बाहर रास्ते पर आ गए और गाली गलौज देते हुए घर बाहर से बंद कर दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.