Santkabir Nagar News: कोतवाली पुलिस की जाल में फंसा अंतरराज्यीय गांजा तस्कर
संतकबीरनगर, सितम्बर 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को नौहट के पूरब स्थित आम के बागीचे के पास से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर के पास से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए गांजा तस्कर ने अहम जानकारी दी।
गिरफ्तारी की जानकारी कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सूचना के आधार पर शनिवार को एसओजी टीम की मदद से नौहट के पूरब आम की बगिया के पास से बुलेट सवार गांजा तस्कर को घेर कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान चंद्रभूषण सिंह निवासी ग्राम छित्तनपुर थाना असांव जनपद सिवान (बिहार) के रुप में हुई। तलाशी में उसके पास से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा एवं 3,500 रुपये नकदी बरामद हुआ। पूछताछ में पकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.