Santkabir Nagar News: कैमिकल फैक्ट्री के मैनेजर से 1.65 लाख की साइबर ठगी
संतकबीरनगर, अक्टूबर 20 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल निर्माता इकाई के मैनेजर साइबर ठगी के शिकार हो गए। कूरियर का पता अपडेट करने के नाम पर साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और उनके दो खातों से कुल 1,65,926.79 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराकर रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं, साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
कूरियर अपडेट के बहाने खाते से निकाली रकम कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डारीडीहा गांव के रहने वाले एवं गोरखनाथ फॉर्मूलेशन कैमिकल निर्माता इकाई के मैनेजर दीनदयाल चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 15 अक्टूबर को उन्होंने एक कूरियर की ट्रैकिंग की थी। इस दौरान वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.