संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के सभी नौ ब्लाकों से चयनित मेधावी छात्रों की शनिवार को गणित ओलम्पियाड की परीक्षा डायट परिसर में आयोजित हुई। जिला प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथवलिया के कक्षा आठ के मानव को पहला स्थान मिला। वहीं बघौली ब्लाक के जूनियर हाई स्कूल देवापार के कक्षा आठ की संजनी दूसरे व हैंसर ब्लाक के औराडांड़ के कक्षा आठ की सुप्रिया कसौधन तीसरे स्थान पर रहीं। डायट प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

गणित ओलम्पियाड का उद्देश्य और आयोजन डायट प्राचार्य डॉ नरेंद्र सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि विकसित करने, तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शनि...