संतकबीरनगर, सितम्बर 2 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। पार्वती पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल सोनौरा में मंगलवार को कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्मोत्सव की थीम पर बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और हुनर का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां तैयार कीं। रंग-बिरंगी सजावट और मनमोहक कलाकृतियों ने विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव का माहौल बना दिया। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस के नन्हे-मुन्नों ने कृष्ण लीला से मन मोहाप्रतियोगिता की विशेषताएँ प्रतियोगिता में बच्चों ने मिट्टी से भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं तैयार करने के साथ ही थर्माकोल से आकर्षक सजावट, झूले और भगवान श्रीक...