Santkabir Nagar News: कुआनो नदी के कुंड में फिसलकर गिरा रिश्तेदारी में आया युवक, तलाश जारी
संतकबीरनगर, नवम्बर 13 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरहवा में रिश्तेदारी में आया एक युवक गुरुवार शाम गांव के दक्षिण स्थित कुआनो नदी के पोखरवा कुंड में फिसलकर डूब गया। युवक को नदी में गिरते देख नाव से मछली पकड़ रहे लोगों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और मछुआरे मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महुली पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीणों ने जाल और डोंगी नाव के सहारे नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। हालांकि करीब तीन घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना से गांव में हड़कंप मचा हुआ है।गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बढ़यापार निवासी 30 वर्षीय तारकेश्वर पुत्र राममिलन बेलदार अपनी बुआ के घर महुली क्षेत्र के गुरहवा गांव आया हुआ था। उसके फूफा झिनक के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.