Santkabir Nagar News: कार व बाइक में टक्कर में दो घायल
संतकबीरनगर, नवम्बर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत जगदीशपुर में कार व बाइक में हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना धनघटा क्षेत्रांतर्गत जगदीशपुर से कार व बाईक में टक्कर हो जाने के कारण बलराम पुत्र माथुर निवासी चपरापूर्वी व चांदमती देवी पत्नी प्रदीप निवासी काही थाना धनघटा घायल हो गए। पीआरवी टीम को दुर्घटना की सूचना मिली तो घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी हैंसर बाजार भेजवाया गया। घटना के सम्बन्ध में थाना धनघटा को अवगत कराया गया। राहत पहुंचाने में कांस्टेबल ओमप्रकाश दीपक, कांस्टेबल पंकज यादव, होमगार्ड सुनील अग्रहरी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.