Santkabir Nagar News: कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंगलाताल के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ परिजन भी मौके पर पहुंच गए और महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।कोतवाली क्षेत्र के डीघा की रहने वाली 60 वर्षीय कलावती पत्नी रंगीलाल मौर्या शुक्रवार को खेत देखने जा रही थी। बंगला ताल के पास पहुंची ही थी। उसी दौरान बस्ती से गोरखपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वह घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों के साथ परिजन और पुलिस कर्मी पहुंच गए। लोग घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडस्ट्रियल एरिया चौकी इंचार्ज धर्मनाथ यादव ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.