संतकबीरनगर, सितम्बर 22 -- Santkabir Nagar News: बेलहर/सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र के खटियावां पेट्रोल पंप के पास सोमवार को कार और एक मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची लोगों ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।दुधारा थाना क्षेत्र के धुसुरा गांव निवासी मोहम्मद हारुन (20) पुत्र गरीबुल्लाह और मोहम्मद मोहिद (23) पुत्र अब्दुल सईद मोटरसाइकिल से घरेलू गैस सिलेंडर लेने पिपरा बोरिंग जा रहे थे। इसी दौरान खटियावां पेट्रोल पंप के पास मेहदावल की ओर से आ रही कार और उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ...