संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत हुआ। जिले की सीमा से लेकर भाजपा जिला कार्यालय तक कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- आगामी चुनाव में कार्यकर्ता तैयारी के साथ जुटें : अशोकस्वागत कार्यक्रम मंगलवार को जिले की सीमा पर पूर्व विधायक जय चौबे हनुमान मंदिर पर, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, मंझरिया में विधायक गणेश चौहान, सोनी होटल पर विधायक अंकुर राज तिवारी ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष नीतू सिंह मौजूद रहीं। जिले भर ...