Santkabir Nagar News: कलक्ट्रेट में फल विक्रेता ने की परिवार संग आत्मदाह की कोशिश, दो सिपाही सस्पेंड
संतकबीरनगर, जुलाई 30 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुरानी रंजिश में मारपीट के मामले में आरोपितों पर कार्रवाई में देरी से नाराज डीघा बाईपास के एक फल विक्रेता ने बुधवार को परिवार के साथ कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में आत्मदाह का प्रयास किया। परिवार के चार सदस्यों ने खुद पर डीजल छिड़क लिया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रोक लिया। घटना से कलक्ट्रेट परिसर में अफ़रा-तफ़री मच गई। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लापरवाही पर एसपी ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी के दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बगहिया वार्ड-दो निवासी बलराम गुप्ता परिवार के साथ बुधवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप है कि डीघा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.