Santkabir Nagar News: करीब 300 वर्ष पुराना प्रसिद्ध बाबा बैजूनाथ मंदिर गिरा
संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा क्षेत्र में स्थित करीब 300 वर्ष पुराना प्रसिद्ध बाबा बैजूनाथ मंदिर रविवार को दोपहर बाद अचानक भरभरा कर गिर गया। दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। मंदिर के मलवे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। करीब 300 वर्ष पुराना बाबा बैजूनाथ क्षेत्र का प्रसिद्ध मंदिर है। मंदिर पर सोमवार के साथ सावन मास व शिवरात्रि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है। यहां पर साल भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। रविवार को सुबह से हल्की बारिश होती रही। बारिश बंद होने के बाद लगभग एक बजे अचानक मंदिर के गर्भ गृह का गुम्बज व पिछला हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। आगे का बरामदा बचा हुआ है। मंदिर पुरानी लाखौरी ईंटों व सुर्खी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.