Santkabir Nagar News: करही रजवाहा में नहीं पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
संतकबीरनगर, जुलाई 5 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। धान की रोपाई के सबसे महत्वपूर्ण समय में करही रजवाहा में पानी नहीं पहुंचने से किसानों का धैर्य जवाब देने लगा है। निर्माण के करीब 30 वर्ष बाद भी नहर का पूरा लाभ क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल पा रहा है। करही रजवाहा के अंतिम छोर के गांवों के ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर शासन व सिंचाई विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। करही रजवाहा में इस समय पानी 10 किलोमीटर तक ही पहुंचा है। अंतिम छोर के गांवों तक नहर पूरी तरह सूखी पड़ी है। इससे धान की रोपाई प्रभावित हो रही है। खेतों में सिंचाई का संकट तो है ही, नहर में पानी न आने से भूजल स्तर भी लगातार नीचे जा रहा है, जिससे पेयजल संकट भी गहराने लगा है। कई हैंडपंप जवाब दे चुके हैं व लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Santka...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.