संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के जिला अस्पताल गेट के पास एक युवक को कट्टा दिखाकर बदमाश ने बाइक, मोबाइल और नकदी लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश भाग गया। रविवार की देर शाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के देवमी गांव के रहने वाले राजन गौड़ पुत्र घनश्याम गौड़ खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास के पास रहते हैं। वह मकान में पीओपी लगाने का काम करते है। उनका आरोप है कि वह 25 जुलाई 2026 को अपने बहन सन्ध्या के घर ऊनखास से वापस मेंहदावल बाईपास जा रहे थे। जिला अस्पताल संतकबीरनगर गेट के पास पहुंचे ही थे कि चंद्र लोक यादव निवासी बड़गो खलीलाबाद ने उसके पास पहुंच गए। आरोप है कि उसे कट्टा दिख...