संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक जनपद-एक उत्पाद योजना के तहत प्रस्तावित होजरी क्लस्टर के कॉमन फैसिलिटी सेंटर के निर्माण की दिशा में पहल तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम (यूपीएसआईसी) की टीम ने प्रस्तावित सीएफसी भवन के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर हाल जाना।

सीएफसी निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के सहायक अभियंता आनंद सिंह, जूनियर इंजीनियर अमित सोनी औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में पहुंचे, वहां उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद पाठक और उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक पंकज पांडेय के साथ प्रस्तावित कॉमन फैसिलिटी सेंटर भवन के निर्माण के लिए चिन्हित स्थल पर गए। टीम ने भवन निर्मा...