संतकबीरनगर, सितम्बर 4 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा कताई मिल रेलवे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते मगहर-कटसहरा मार्ग पर गुरुवार से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। सूती मिल चौराहे के पास बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को आगे जाने से रोक दिया गया है। जिससे वाहन चालकों के सामने बड़ी समस्या पैदा हो गई है। इसे लेकर स्थानीय राहगीरों व कस्बे के जागरूक लोगों ने इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग जिम्मेदारों से की है।मगहर-कटसहरा मार्ग संतकबीरनगर और गोरखपुर जनपद को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। दोनों जनपदों के करीब दो दर्जन गांवों के लोग प्रतिदिन इस मार्ग से आवागमन करते हैं। बड़े वाहनों का मार्ग बंद होने से चालकों को खलीलाबाद के मंझरिया अथवा सहजनवा क्षेत्र के भीटी रावत होकर आगे का ...