संतकबीरनगर, अगस्त 20 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए गए ऑपरेशन मजनू अभियान के तहत पुलिस ने मनचलों पर कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने दो दिनों में 226 मनचलों से माफीनामा भरवाया,वहीं सात मजनुओं का शांतिभंग की आशंका में चालान किया और एक मजनू के खिलाफ अश्लील हरकत का मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा पांच वाहन सीज किया तो वहीं 123 वाहनों का चालान कर 01 लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिस की इस कार्रवाई से मजनुओं में हड़कंप मच गया है।ऑपरेशन मजनू के तहत पुलिस ने व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया। इसके तहत विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों के आसपास, प्रमुख मार्गों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की। पुलिस टीमों द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों, छा...