संतकबीरनगर, जुलाई 18 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत हुए पुलिस अधीक्षक स्कॉर्ट में तैनात सिपाही मृत्युंजय गुप्ता को रैंक बैज पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुख्य आरक्षी मृत्युंजय गुप्ता से अपेक्षा जताई। रैंक बैज अलंकरण समारोह के दौरान एसपी ने पदोन्नत पुलिसकर्मी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सेवा के प्रति समर्पण और बेहतर कार्यशैली को निरंतर बनाए रखने पर जोर दिया।एसपी ने कहा कि पदोन्नति किसी भी पुलिसकर्मी के परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवा भाव का सम्मान है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडेय, पुलिस अ...