Santkabir Nagar News: एसपी ने करमैनी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन, रक्षानाथ मंदिर में किया जलाभिषेक
संतकबीरनगर, अगस्त 6 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल/नौलखा, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार देर शाम मेंहदावल थाना क्षेत्र के करमैनी में नवनिर्मित पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने सांड़े खुर्द स्थित प्राचीन रक्षानाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
पुलिस चौकी का महत्व उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि करमैनी पुलिस चौकी शुरू होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। अपराधों पर अंकुश लगाने के साथ ही पुलिस की निगरानी व्यवस्था भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि अब तक गो-तस्कर और अन्य अपराधी बनकसिया पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.