Santkabir Nagar News: एसडीआरएफ ने आमी नदी में डूबे व्यक्ति का बरामद किया शव
संतकबीरनगर, अगस्त 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार के बाद आमी नदी में डूबे व्यक्ति का शव दूसरे दिन बरामद हुआ। वह बखिरा क्षेत्र के कुसुरू खुर्द का निवासी था। मंगलवार को आई एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: अंतिम संस्कार में गया एक व्यक्ति आमी नदी में डूबा बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरू खुर्द निवासी रामधनी (65) पुत्र हरिद्वार सोमवार को गांव की एक महिला के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। शव का अंतिम संस्कार होने के बाद सभी के साथ वे भी नदी में नहाने चले गए। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी की गहराई में चले गए और लापता हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने नदी में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.