Santkabir Nagar News: एमडीएम अभिलेख नहीं दिए तो पूर्व प्रधानाचार्य पर होगी एफआईआर
संतकबीरनगर, अक्टूबर 27 -- अभिलेख न मिलने पर डीआईओएस का निर्देश Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा ब्लॉक के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौरब्यास में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) से संबंधित अभिलेख उपलब्ध न होने का मामला गंभीर हो गया है। शिकायतों की जांच के दौरान समिति के सामने भी संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) उपेन्द्र कुमार ने कॉलेज के प्रबंधक को तीन दिन के भीतर सभी अभिलेख वर्तमान प्रभारी प्रधानाचार्य को सौंपने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में अभिलेख नहीं सौंपे जाने पर निलंबित पूर्व प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और प्रबंध समिति के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शिकायतों की जांच के लिए समिति गठित ग्राम बौरब्यास निवासी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.