संतकबीरनगर, अक्टूबर 17 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में सीएमओ कार्यालय पर चल रहा एनएचएम कर्मियों का धरना डेढ़ माह के लिए स्थगित हो गया। यह जानकारी अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व संयोजक दीनदयाल ने दी।संयुक्त संघर्ष मोर्चा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आंदोलन 11 दिन से चल रहा था। कर्मचारी पूरे प्रदेश में हड़ताल पर थे। इनकी मांगों में राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था लागू करने, एनएचएम कर्मियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सम्मानजनक एवं एकरूप वेतन नीति, सेवा सुरक्षा, ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी एवं स्वास्थ्य बीमा जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने, आउटसोर्स कर्मियों के समायोजन तथा समयबद्ध वेतन भुगतान सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: एनए...