संतकबीरनगर, अक्टूबर 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइन में नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। एडीजी गोरखपुर जोन राम कुमार और डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर फीता काटा। इस दौरान अधिकारियों ने गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया और इसकी भव्यता और सुंदरता की सराहना की। एडीजी ने इस पहल के लिए डीआईजी और एसपी संदीप कुमार मीना को धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि यह अतिथि गृह पुलिस विभाग की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जनपद में विभागीय कार्य से आने वाले वरिष्ठ अधिकारियों और आगंतुकों के ठहरने के लिए नया गेस्ट हाउस बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भवन निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार पर एक लाख जुर्माना इससे उनके आवास और...