संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति जानने के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत राधेश्याम चौधरी ने शनिवार को खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लिया और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में एडीओ पंचायत ने बूथ संख्या 58 जूनियर हाईस्कूल बिगरामीर, बूथ संख्या 125 प्राथमिक विद्यालय पचदेऊरी, बूथ संख्या 120 जूनियर हाईस्कूल पचदेऊरा तथा बूथ संख्या 117 प्राथमिक विद्यालय तिनहरी माफी सहित अन्य बूथों का जायजा लिया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Santkabir Naga...