Santkabir Nagar News: एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण तेज
संतकबीरनगर, जुलाई 6 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। इसी क्रम में रविवार को मेंहदावल विकासखंड के डुमरिया बाबू गांव में हल्का लेखपाल ने किसानों के साथ चौपाल लगाकर संवाद किया। इस दौरान जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित की जानी है, उन्हें उनके अधिग्रहित होने वाले रकबे की जानकारी दी गई और आगामी प्रक्रिया से अवगत कराया गया।हल्का लेखपाल मुरारी सिंह ने किसानों को बताया कि डुमरिया बाबू गांव से होकर पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेसवे गोरखपुर मंडल की सीमा में प्रवेश करेगा। एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की ओर से पहले ही भूमि का सीमांकन कर पत्थर लगाए जा चुके हैं। मेंहदावल तहसील क्षेत्र के कुल 29 गांवों से होकर गुजरने वाले इस एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.