संतकबीरनगर, अक्टूबर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के चिकित्सक ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध व बिना चिकित्सकीय सलाह इस्तेमाल करना मरीजों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। बच्चों में इसके गलत इस्तेमाल को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी-जुकाम व कई वायरल संक्रमण में एंटीबायोटिक प्रभावी नहीं होती, इसके बावजूद लोग बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना शुरू कर देते हैं।

एंटीबायोटिक दवाओं का सही उपयोग एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. गुलाम अख्तर ने बताया कि एंटीबायोटिक का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर चिकित्सक की सलाह से ही किया जाना चाहिए। कौन सी बीमारी में कौन सी एंटीबायोटिक जरूरी है, उसकी कितनी मात्रा लेनी है व कितने दिनों तक लेनी है, इसका निर्णय चिकित्सक मरीज ...