संतकबीरनगर, जुलाई 5 -- Santkabir Nagar News: हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ गई है। बरसात के मौसम में बारिश नहीं हो रही है। हवाएं पुरवा चल रही हैं। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। उमस भरी गर्मी की वजह से बच्चे हों या फिर बड़े पसीना खूब हो रहा है। इसकी वजह से फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ गया है। तेजी से बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार-चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोगों को वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ रहा है। डिहाइड्रेशन के चपेट में आने वाले लोग अस्पताल आ रहे हैं। लोगों को डायरिया, पीलिया, खांसी और बुखार होने की शिकायत अधिक मिल रही है। यह भी पढ़ें- Gonda News: बदले मौसम में वायरल और चर्म रोग के बढ़े म...