संतकबीरनगर, अक्टूबर 16 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। पौली ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत दूलमपुर में गुरुवार को पंचायती राज विभाग बस्ती के उपनिदेशक हरिकेश बहादुर ने कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। गांव में पंचायत भवन निर्माण और सामुदायिक शौचालयों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ब्लाक कर्मियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।उपनिदेशक पंचायत ने गांव में पहुंच कर पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, आरसी सेंटर, नाली सड़क सहित पंचायत विभाग से कराएं गये विकास कार्यों का जायजा लिया। जिसमें साफ सफाई न मिलने पर नाराजगी जताई और नियमित साफ सफाई करने का निर्देश दिया। पंचायत भवन पर शौचालय की जर्जर स्थित देख उन्होंने शीघ्र मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया। पंचायत भवन में कम्प...