Santkabir Nagar News: ई-रिक्शा को बचाने में पलटा कागज लदा ट्रक, बड़ा हादसा टला
संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल-करमैनी बीएमसीटी मार्ग पर मिश्रवलिया मिश्र मार्ग के पास बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ई-रिक्शा और उसमें सवार लोगों को बचाने के प्रयास में कागज के रोल से लदा 10 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।हर-हर महादेव पेपर मिल से कागज के रोल लादकर एक 10 चक्का ट्रक कानपुर जा रहा था। ट्रक बीएमसीटी रोड पर मिश्रवलिया मिश्र मार्ग से आगे पहुंचा था। तभी अचानक सामने एक ई-रिक्शा आ गया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज में दुकान पर पलटा बेकाबू ट्रक, बाल-बाल बचा परिवार ई-रिक्शा और उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.