संतकबीरनगर, नवम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रति आमजन को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 20 नवंबर से प्रतिदिन जनपद में कलेक्ट्रेट परिसर व तहसील मुख्यालयों पर अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए ईवीएम तथा वीवीपैट प्रदर्शन केंद्रों पर आमजन को मतदान प्रक्रिया की दी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अनुज मलिक ने बताया कि जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संबंधित तहसील मुख्यालयों पर ईवीएम वीवीपैट प्रदर्शन केंद्र स्थापित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Badaun News: डीएम ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर पर किया ...