संतकबीरनगर, अक्टूबर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम नोकता निवासी एक व्यक्ति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर में तैनात ड्यूटी डॉक्टर पर भतीजी की इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थानाध्यक्ष को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।पुलिस को दी तहरीर में ग्राम नोकता निवासी शिव मूरत पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद के अनुसार नौ अक्टूबर की रात आठ बजे घर के अंदर कमरे में सो रही भतीजी दीपिका उर्फ गुड़िया पुत्री स्वर्गीय सरजू प्रसाद को सांप ने काट लिया। रात करीब 8:15 बजे परिजन निजी वाहन से उसे सीएचसी नाथनगर उपचार के लिए ले गए। आरोप है कि एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि डॉक्टर खाना खा रहे हैं। करीब आधे घंटे बाद डॉक्टर आए और बिना मेडिकल परीक्षण के चूहा या किसी अन्य जानवर ...