संतकबीरनगर, जुलाई 3 -- Santkabir Nagar News: कांटे, हिन्दुस्तान संवाद। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जिगिना चौराहे पर एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक चालक और उस पर सवार महिला घायल हो गए थे।

दुर्घटना का कारण जिगिना गांव निवासी बन्नेलाल पुत्र पहाड़ी अपनी बाइक से गांव की कंचन (34) पत्नी अनिल को लेकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जिगिना चौराहे के पास पहुंचे उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया। हादसे में घायल हुए बन्नेलाल और कंचन को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। कंचन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहा...