संतकबीरनगर, सितम्बर 20 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर रैकिंग एवं प्रगति के आधार पर आईजीआरएस व विकास कार्यों योजनाओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने विभिन्न संदर्भों एवं लम्बित शिकायतों प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की। लंबित प्रकरणों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कहा कि आवेदक द्वारा दिये गये फीडबैक की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि किसी मामले से संबंधित अधिकारी कर्मचारी को यदि मौके का निरीक्षण भ्रमण करने की आवश्यकता हो तो मौके पर जाकर ही मामले का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित कर...