संतकबीरनगर, सितम्बर 8 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में गरीब परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चला रही है। योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास देने का लगातार दावा भी किया जा रहा है, लेकिन सांथा क्षेत्र के कई गांवों में तस्वीर इसके उलट नजर आ रही है। यहां जरूरतमंद परिवार आज भी छप्पर और कच्ची दीवारों के सहारे जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। जिसका उदाहरण है खरवनिया गांव। यहां पर अभी भी पक्के मकान की आस लगाए ग्रामीणों की रातें इंतजार में गुजर रही हैं。ग्रामीणों की समस्याएँ सांथा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसिया के राजस्व गांव खरवनिया गांव निवासी राम उजागिर, संवारे और सोमई, का कहना है कि बारिश के मौसम में हमारे परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है। छप्पर से पानी टपकने ...